WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

पूर्व सीएम द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत ट्रोमा, ड्रेनेज व बस स्टैंड के लिए वर्तमान सरकार पर दबाव बनाने की मांग, चौरड़िया ने दिया पत्र।

चौरड़िया ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से उनकी बीकानेर यात्रा के दौरान मुलाकात की थी और इन मुद्दों पर चर्चा की थी। बुधवार को अशोक गहलोत को लिखे पत्र में, चौरड़िया ने उनसे श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर, ड्रेनेज और बस स्टैंड के निर्माण के लिए वर्तमान सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

चौरड़िया ने ट्रोमा सेंटर के निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही और आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने इसे राजनीतिक कारणों से लटका कर जनता के साथ अन्याय किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर गहलोत के साथ विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़