श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 अप्रैल 2026। पूर्व विधायक किशनाराम नाई की स्मृति में कल विशाल श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। किशनाराम नाई मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व उपखंड क्षेत्र से लोग शामिल होंगे। ट्रस्ट सदस्यों द्वारा सभा की व्यापक तैयारियां की जा रही है। करन जाड़ीवाल ने बताया कि पूर्व विधायक की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार सुबह 11.15 बजे नेशनल हाइवे पर स्थित केआर फार्म हाऊस पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा। विदित रहें गत वर्ष 7 अप्रैल 2025 को पूर्व विधायक किशनाराम नाई का देहांत हो गया था।