कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, शहर महामंत्री संदीप मारू और पार्षद मनोज पारख समेत कन्हैयालाल सोमानी, हीरालाल कूकना, यूसुफ चुनगर, प्रकाश दूसाद जैसे गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप पुरोहित, मनोज सोमानी, यश पारख, राजू माली और राजेश मंडा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नई दिशा दी। उनके प्रयासों ने युवा भारत के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे देश में विकास और प्रगति की नई लहर आई।