WhatsApp Menu
दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा  |  पलटा मौसम, बूंदाबांदी शुरू, गर्मी से मिली राहत, विभाग ने जारी किया अलर्ट  |  मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश  |  फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

पुलिस कार्रवाई

चल रहा था पर्ची सट्टा खेल, पहुंची पुलिस, एक भागा, एक हुआ गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को रात करीब 8.20 बजे सरदारशहर रोड पर एएसआई गजेंद्रसिंह गश्त के दौरान टीम के साथ पहुंचे। यहां दो युवक पर्चियों पर खाईवाली कर रहें थे। पुलिस को देख कर एक युवक भाग छुटा व एक आड़सर बास निवासी कुनणनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पर्चियां व 210 रूपए जब्त किए और मामला दर्ज जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।
अस्पताल के पास मचाया शोर, पुलिस ने पहुंचाया थाने।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अस्पताल के पास तेज आवाज में बेवजह हॉर्न बजाना भी प्रतिबंधित है, और ऐसे में तेज आवाज में डेक बजाने पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर थाने पहुंचाया। एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि रविवार को गश्ती दल दोपहर करीब 1.15 बजे सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा तो यहां कालूबास निवासी जीतराम पिकअप में तेज आवाज में डेक बजाकर ध्वनि प्रदूषण कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा और डेक मय स्पीकर जब्त कर आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़