WhatsApp Menu
7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  | 

पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक पिता के साथ रास्ता रोक कर मारपीट करने और बचाने के लिए बेटी के आने पर उसके साथ बदसलूकी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
गांव बाडेला निवासी किशनाराम नायक ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ बाइक पर खेत जा रहा था। गांव के श्मशान भूमि के पास कुंभाराम नायक मिला। उसके साथ तीन चार अन्य लोग थे। जिन्होंने पुरानी रंजिश के चलते उसकी बाइक रूकवा कर उसे गालियां दी और तैश में आकर मारपीट की। उसके भाई को बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे वह मौके से चला गया। वहां उसका पुत्र आया व उसकी पत्नी को फोन किया, तो उसकी पत्नी और पुत्री आए। आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी की और ग्रामीणों ने आकर उन्हें छुड़वाया। 4 मार्च को करीब 6 बजे उसकी पुत्री खेत से घर आ रही थी। रास्ते में आरोपी उसे गंदी गालियां निकालते हुए उठाकर ले जान की धमकी देने लगा। आरोपी दिन रात उसके घर के बाहर चक्कर लगा रहा है, जिससे परिवार दहशत में है। परिवादी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई ग्यारसीलाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़