WhatsApp Menu
भादरा में शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि  |  पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पुण्यतिथि पर कल श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग  |  गर्मी में यात्रियों को राहत: यशवंतपुर- बीकानेर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 4-4 अतिरिक्त फेरे चलेंगे  |  तेजाजी कथा, शोभायात्रा, जागरण व हवन पूजन के होंगे आयोजन, एकत्र होगा समाज  |  श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर में 10 मई को प्राण प्रतिष्ठा, 6 मई से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा पांच दिवसीय महोत्सव  | 

पुण्य स्मृति में भेंट की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, तेरापंथ युवक परिषद को मिली नई सौगात

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नेत्रदानी स्वर्गीय चन्द्रकलादेवी बोरड की पुण्य स्मृति में भीकमचंद बोरड परिवार ने सेवा कार्य करते हुए एक उच्च क्षमता की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ को भेंट की। यह मशीन अशोक झाबक की प्रेरणा से परिषद को सौंपी गई।

मशीन का हस्तांतरण परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा तथा ऑक्सीजन एवं नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक को किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने इसे समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

परिषद पदाधिकारियों ने दानदाता बोरड परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मशीन से जरूरतमंद मरीजों को समय पर राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़