WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुलाई बैठक, 40 साल के पालिका राज को बताया कुशासन, ये रहें शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 फरवरी 2026। कांग्रेस ने आगामी नगरपालिका चुनावों की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने पालिका चुनाव के माध्यम शहर में बदलाव की बयार लाने की बात कही। गोदारा ने 40 सालों से काबिज भाजपा के शासन को शहर के लिए कुशासन करार देते हुए कहा कि जनता पिछले 40 वर्षों से भाजपा बोर्ड के कुशासन और अव्यवस्थाओं को झेल रही है। आज शहर का हर नागरिक बदलाव चाहता है और कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। गोदारा ने कहा कि इस बार चुनावों में कार्यकर्ताओं की एकजुटता भाजपा के इस किले को ढहाने का काम करेगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम सारस्वत ने तकनीकी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए मतदाता सूची का बारीकी से निरीक्षण करने, पात्र मतदाता के नाम जुड़वाने की बात कही। ​बैठक के दौरान आगामी चुनावों के लिए वार्ड स्तर पर कमेटियों और कार्यकर्ताओं के दायित्व तय किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, संदीप मारू, अजीज सब्जीफरोश, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, गिरधारी पारीक, विजयराज सेवग, बजरंगलाल पुरोहित, मनोज पारख, हीरालाल जाट, दाऊद काजी, रामचंद्र प्रजापत, मूलचन्द स्वामी, रमेश प्रजापत, यूसुफ़ चुनगर, शुभकरण माली, प्रहलाद सोनी, अभिषेक चौधरी, श्याम सुंदर दर्जी, जीतेन्द्र शेखावत, महेश मंत्री, हरी जोशी, शाकिर बेहलीम, रमन गोदारा, प्रदीप पुरोहित, प्रकाश दुसाद, राजेश मंडा, अयूब खान दमामी, आनन्द वाल्मीकि, महेंद्र जावा, शंकर सायच, राजेश मीणा, राकेश सिद्ध, विमल नाई, जाफर अली, मनोज दरक, मोहनलाल प्रजापत, बालचन्द प्रजापत, नानूराम मेघवाल, गजानन्द सारस्वत, मांगीलाल प्रजापत, ओमप्रकाश सुथार, नाफ़िद चुनगर, रमजान चुनगर, बिलाल बहलीम सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़