WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

पारा 40 डिग्री पार, दक्षिणी के गांव में हुई हल्की बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीकानेर जिले सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में सोमवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक जिले में गर्मी का असर बना रहेगा। विभाग ने बीकानेर जिले में न तो बारिश की संभावना जताई है और न ही तापमान में गिरावट का अनुमान है। ऐसे में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

हालांकि, श्रीडूंगरगढ़ अंचल के दक्षिण में स्थित सोनियासर मिठिया और उसके आसपास के गांवों में मामूली बूंदाबांदी हुई है, जिससे ग्रामीणों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की है। दूसरी ओर, किसानों ने अब बारिश न होने की प्रार्थना की है, क्योंकि उन्हें बारानी खेतों में नुकसान होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़