WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

पहले भगाई नाबालिग, अब पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से एक नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले युवक को अब पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार होना पड़ा है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक 23 वर्षीय पवन नायक ने अपनी पडौसी नाबालिग लड़की को भगा लिया था एवं लगातार जांच व अनुसंधान के बाद हैडकांस्टेबल देवाराम के निर्देशन में टीम ने युवती को हैदराबाद से दस्तेयाब कर लिया था। पीडिता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए, जिसमें युवती ने युवक पर अपहरण करने, बंधक बना कर रखने एवं दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। इसके बाद गुमशुदगी के मामले में पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई व आरोपी युवक पवन को गिरफ्तार किया गया। युवक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़