श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। सोमवार को होली के मौके पर गांव शेरूणा में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल विजेता श्रवण गोदारा फूलदेसर रहें व उपविजेता मुकेश गोदारा रूणियाबास रहें। विजेता व उपविजेता को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार राशि के सहयोगी बीरबलनाथ शेरूणा व मुन्नीराम गोदारा रहें। द्वितीय विजेता को पुरस्कार राशि व अन्य पहलवानों को सांत्वना राशि ग्रामीणों की ओर से दी गई। प्रतियोगिता में राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब व यूपी के पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने प्रतियोगिता देखी और जमकर हूटिंग करते हुए पहलवानों का हौसला बढ़ाया। आयोजन में श्रीभगवान स्वामी, भेराराम गोदारा, गंगाराम गोदारा, सीताराम गोदारा, ईश्वरनाथ सिद्ध, भाणुराम भादू, राजेश धतरवाल, चंपालाल भादू, श्रीधन शर्मा, बीरबल सांई, रामेश्वरलाल भादू, दीपनाथ सिद्ध, अयुब खान, बरकत अली, आसुराम सांसी, मोडाराम भादू, दौलतराम गोदारा, सागर, विष्णु गोदारा सूडसर, भानीसिंह सहित ग्रामीण रहें।