शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए गणमान्य व्यक्तियों का तांता लगा रहा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर विशेष रूप से ग्राम गुसाईंसर बड़ा पहुंचे। उन्होंने विधायक ताराचंद सारस्वत से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दोनों नेताओं ने इस घड़ी में सारस्वत परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
मंत्री कुमावत और प्रदेशाध्यक्ष गेदर ने कहा कि दुर्गा देवी का निधन न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक में डूबे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिले।
इस दुख की घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, मदन सोनी, भरत ठुकरियासर और महेन्द्र पारीक सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन भी सारस्वत परिवार के साथ खड़े रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पूरा क्षेत्र इस दुख की घड़ी में सारस्वत परिवार के साथ है।