डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। समाजसेवी व गौसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने अपने परिवार के साथ पैतृक गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने भोमियाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार सहित गौशाला पहुंचकर गौवंश को गुड़ का पावन भोग लगाया।
गौशाला का अवलोकन करने के बाद चोरड़िया ने गौशाला समिति के साथ बैठक कर गौसेवा एवं विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गौशाला के विकास के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे गौवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस दौरान गौशाला प्रबंधक अगर सिंह, उपाध्यक्ष हरिसिंह, मालचंद जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों व गौशाला समिति की ओर से तुलसीराम चोरड़िया व उनके परिवार का सम्मान कर गौशाला का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत में समिति ने समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया।