WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

पंचायतीराज चुनाव 2026: जिला परिषद- पंचायत समिति में ईवीएम, ग्राम पंचायत में मतपेटी से होगा मतदान

डूंगरगढ़ one 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। आयोग के आदेशानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सभी वार्डों का निर्वाचन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराया जाएगा, जबकि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्डपंच के चुनाव मतपेटी के माध्यम से सम्पन्न होंगे।

राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 35 के तहत आयोग को यह अधिकार है कि वह परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मतदान की प्रक्रिया निर्धारित करे। इसी प्रावधान के अंतर्गत आयोग ने यह निर्णय लिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस व्यवस्था से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुचारु होगी, वहीं ग्रामीण स्तर पर पारंपरिक मतपेटी प्रणाली को बनाए रखा गया है।

इस संबंध में आदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़