WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

पंचायतीराज चुनाव 2026: अब वार्ड पंच के लिए 10वीं, सरपंच के लिए 12वीं पास होना जरूरी

डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब गांव की सरकार में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय कर दी गई है। नए नियमों के मुताबिक वार्ड पंच बनने के लिए 10वीं और सरपंच बनने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। यह नियम आगामी पंचायतीराज चुनावों से लागू किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि बदलते समय के साथ पंचायतों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। डिजिटल रिकॉर्ड, ऑनलाइन योजनाएं, डीबीटी, ई-गवर्नेंस और स्मार्ट गांव जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए चुने गए प्रतिनिधियों का शिक्षित होना जरूरी है।

ग्रामीण विकास को मिलेगा फायदा

पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था से पंचायत स्तर पर फैसले लेने की प्रक्रिया मजबूत होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। सरकार मानती है कि पढ़े-लिखे पंच और सरपंच गांव के विकास में बेहतर भूमिका निभा सकेंगे।

2026 से लागू होंगे नए नियम

नई शिक्षा योग्यता पंचायतीराज चुनाव 2026 से प्रभावी होगी। इसके बाद होने वाले सभी पंचायत चुनाव इसी आधार पर कराए जाएंगे। विभाग ने इस फैसले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों को लेकर उठे सवाल

जहां एक ओर युवा और शिक्षित वर्ग इस फैसले का समर्थन कर रहा है, वहीं कुछ राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण इलाकों में महिलाओं, बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों की भागीदारी कम हो सकती है।

हालांकि सरकार का तर्क है कि यह फैसला शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में है और इससे गांवों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। पंचायतों को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए यह कदम जरूरी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़