WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

पंचायत का LDC निकला करोड़पति: ACB की 5 टीमों ने मारा छापा, 1 किलो सोना-चांदी, ₹76 लाख नकद और कई प्लॉटों के कागज जब्त

डूंगरगढ़ one 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत विभाग में तैनात एक LDC की काली कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो राजस्थान ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत LDC शुभकरण के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ACB की पाँच टीमों की कार्रवाई में आरोपी के पास से करीब 1 किलो सोना, 1 किलो चांदी, लगभग 76 लाख रुपए नकद और कई प्लॉटों के दस्तावेज जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में संपत्ति आय से कहीं अधिक पाई गई है।

यह कार्रवाई DG ACB के निर्देशन और DIG ACB के सुपरविजन में की गई। छापेमारी का नेतृत्व ADSP विनोद कुमार ने किया, जबकि ADSP आशीष कुमार और CI इंद्र कुमार कार्रवाई के दौरान मौके पर सक्रिय रहे।

ACB सूत्रों के अनुसार आरोपी कर्मचारी श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर गांव का निवासी है। दस्तावेजों की जांच और नकदी के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी है।

ACB अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने सरकारी सेवा के दौरान इतनी बड़ी संपत्ति कैसे अर्जित की और इसमें कौन-कौन शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़