WhatsApp Menu
सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित  |  कल से किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे कैंप, जरूर बनवाए आईडी  |  सांइस में 85 बच्चे बने टॉपर, बोथरा ने किया क्षेत्र को गर्वित, हर तीसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को, देखें सभी के फोटो सहित पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो  | 

नेत्र चिकित्सालय को दानदाता सोमाणी ने दी लाखों की अति-आधुनिक मशीन, मिलेगा मरीजों को लाभ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। उपखंड के एकमात्र नेत्र चिकित्सालय आड़सर बास स्थित बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को अब लाखों की अति-आधुनिक मशीन का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल में दानदाता राधेकृष्ण सोमाणी पुत्र दिवंगत बेगराज सोमाणी ने 6 लाख से अधिक की लागत से इंट्राओकुर प्रेशर मशीन भेंट दी है। जिला स्तरीय अस्पताल में भी ये आधुनिक मशीन अभी तक नहीं पहुंची है। ये मशीन श्रीडूंगरगढ़ में नेत्र चिकित्सालय में मिलने से मरीजों को विभिन्न नेत्र रोगों की जांच में लाभ मिलेगा। इससे कालापानी के मरीजों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। डॉ सुनील गोयल ने बताया कि इस आधुनिक मशीन से मरीज की आंखों के अंदर के दबाव को बिना छुए त्वरित, दर्द रहित और सटीक नैदानिक ईलाज किया जा सकेगा है। ये जरूरी उपकरण था और इससे मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। ग्लूकोमा यानी काला मोतियाबिंद का शीघ्र पता किया जा सकेगा। असप्ताल प्रबंधन ने दानदाता का आभार जताया। मशीन की सेवाएं शुरू कर दी गई है वहीं दानदाता द्वारा आगामी कार्यक्रम में इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़