WhatsApp Menu
मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  | 

निःशुल्क पेट, लीवर व हड्डी रोग परामर्श शिविर कल

डूंगरगढ़ one 19 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़।  तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में गुरुवार, 20 नवंबर को निःशुल्क पेट, आंत, लीवर व हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से बिना किसी शुल्क के परामर्श मिलेगा।

शिविर में हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया तथा पेट, आंत व लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनील खत्री सेवाएं देंगे। कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गठिया, पैरों में सुन्नापन, अकड़न, पुराने व जटिल फ्रैक्चर, सायटिका, सर्वाइकल सहित विभिन्न हड्डी व जोड़ रोगों से पीड़ित मरीजों को लाभ मिलेगा।

पेट संबंधी समस्याओं जैसे एसिडिटी, पेटदर्द, अपच, कब्ज, खून की उल्टी, लैट्रिन में खून, पीलिया आदि रोगों से पीड़ित मरीज भी इस शिविर में परामर्श ले सकेंगे।

अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। मरीजों से अपील है कि वे शिविर में पहुंचकर निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़