WhatsApp Menu
अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  | 

नायक समाज हुआ एकजुट, बैठक में किया कार्यकारिणी का गठन, कुरीतियों को छोड़ शिक्षा पर ध्यान देने का लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2025। नायक विकास सेवा समिति के प्रस्तावित भवन में नायक समाज बंधुओं की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में उपखंड के विभिन्न गांवो से समाज के लोग शामिल हुए। गेनाराम नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर जेतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक को अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी में सूडसर के कुंदनमल नायक को सचिव, सांवतसर के शिवलाल नायक को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर जेतासर के शंकरलाल नायक, बापेऊ के ओमप्रकाश, श्रीडूंगरगढ़ के विष्णु नायक, गुसाईंसर बड़ा के जुगलाराम नायक को चुना गया। महासचिव पद पर बाना के शंकरलाल, लिखमादेसर के भीकाराम, कुंतासर के प्रभुराम, कल्याणसर के राकेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में पुनाराम दूसारणा, रामलाल राजेडू, नौरंगलाल बेनीसर, पूनमचंद कुंतासर, भीखाराम लखासर, प्रकाश कल्याणसर, रवि कालूबास, रामेश्वर बिग्गाबास रामसरा, मुकेश, भंवरलाल राजेडू, शिवलाल लोट, मनीष सूडसर, रतन बेनीसर को चुना गया। बैठक में कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में किशनलाल सूडसर, एडवोकेट रामलाल नायक, ताजाराम फौजी, हरिराम बापेऊ, भीखाराम डेलवां, पोमाराम पूर्व सरपंच संमदसर को सर्वसम्मति से दायित्व दिया गया। संरक्षक सदस्यों ने विभिन्न कुरीतियों के प्रति जागरूकता अपनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सहीराम नायक ने सभी का आभार जताते हुए समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने युवा वर्ग के नशे से बचाने व शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए समाज बंधुओं से संकल्प लेने की बात कही। बैठक में समाज के भवन का निर्माण पूरा करवाने व चारदीवारी बनवाने पर चर्चा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़