श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 मार्च 2026। सैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल नाई की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने सैन समाज केश कला बोर्ड के चैयरमैन की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग रखी। मंडल सदस्यों ने 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और सैनजी महाराज का चित्र भेंट देकर सीएम का सम्मान किया। मंडल सदस्यों ने सीएम से राज्यसभा में, आगामी चुनावों में, राष्ट्रीय बोर्ड व आयोग में, भाजपा संगठन में, सरकारी नौकरियों में सैन समाज को प्रतिनिधित्व देने, भारतरत्न कर्पुरी ठाकुर की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने, ठाकुर की जंयती पर अवकाश घोषित करने, उनके नाम से प्रदेश के संभाग मुख्यालयों पर सैन समाज छात्रावासों के लिए भूमि उपलब्ध करवाने, उनके नाम से एक विश्वविद्यालय का नाम करने, सैन समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने, सरस डेयरी की तर्ज पर सैलून के लिए बूथ आंवटन करने, सैन युवाओं को दुकान का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करके पांच लाख का लोन कम ब्याज दर पर देने, सैलून कर्मियों का नि:शुल्क बीमा करने, उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को शिक्षा के लिए सहयोग देने, प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति देने, जिला मुख्यालयों पर कम से कम एक सैन समाज के वकील को राजकीय अधिवक्ता बनाने का प्रावधान करने, बलदेवगढ़ अलवर स्थित नारायणी माता धाम क्षेत्र को वन क्षेत्र से बाहर रखने व नारायणी माता पेनोरमा बनाने के लिए बजट आवंटन करने, पुष्कर स्थित सैन पेनोरमा के विकास हेत बजट देने व देखरेख की जिम्मेदाी सैन समाज की संस्था को देने की मांगे रखी। मंडल सदस्यों ने सीएम से सैन समाज के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए समय देने की मांग की।
मंडल सदस्यों में भारतीय सैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रवणकुमार फूलभाटी मोमासर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैन बूंटिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, भाजपा जयपुर शहर जिला मंत्री अंजना सैन, भारतीय सैन समाज के प्रदेश महामंत्री चन्द्रभान नाई, भारतीय सैन समाज के जोधपुर संभाग प्रभारी एवं एसपीएल के फांउडर गजेन्द्र सैन, रामनिवास सैन राणासर बीकान, भारतीय सैन समाज के प्रदेश मंत्री किशन सोलंकी, सुखदेव सैन सहित समाज के अनेक मौजिज जन शामिल हुए।