इस वर्ष, सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू हो रही है और 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि को महत्व देते हुए, रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
पंचांग के अनुसार, भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त की अर्धरात्रि 1:52 बजे तक रहेगा, लेकिन रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए इस वर्ष राखी बांधने पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। हालांकि, इस दौरान सुबह 9:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसमें राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है।
श्रीडूंगरगढ़ ONE अपने सभी पाठकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है और कामना करता है कि यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।