WhatsApp Menu
राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को  |  पढ़े एक साथ दो खास खबरें  |  आज शाम निकलेगी भव्य और दर्शनीय सवारी यात्रा, आप भी करें दर्शन  |  हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को  |  श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो  | 

नशे के खिलाफ पुलिस की 2 कार्यवाही, डोडा-पोस्त ओर शराब जब्त।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 दिसम्बर 2025। क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा शनिवार को 2 कार्यवाही की गई जिसमे सेरुना पुलिस ने डोडा पोस्त ओर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शराब जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेरुना पुलिस ने हाइवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रेलर से 8 क्विंटल 38 किलो 950 ग्राम डोडा-पोस्त का चूरा जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान ट्रेलर चालक बाड़मेर के मडली थानाक्षेत्र के गांव मलकी ढाणी निवासी सुरेंद्र जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच कालू थानाधिकारी भोलाराम करेंगे। वही दूसरी ओर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हेडकांस्टेबल संदीप ने 45 पव्वे अवैध शराब जब्त की है। अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़