WhatsApp Menu
होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  | 

नवप्रवेशित बच्चों को भारती निकेतन देगा दो साल नि:शुल्क वाहन सुविधा का उपहार

श्रीडूगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 जनवरी 2026। पूरे क्षेत्र में प्रतिष्ठित भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में नन्हें मुन्नों के विद्यारंभ के लिए विशेष तैयारियां की गई है। कालूबास में दधीमति माताजी मंदिर के पास स्थित भारती निकेतन प्ले स्कूल में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती पूजन संपन्न होगा व विधिवत रूप से नन्हें मुन्नों का विद्यारंभ संस्कार पूजन करवाया जाएगा। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि बसंत पंचमी पर शहर के नौनिहालों के लिए विशेष ऑफर दिया जा रहा है। जिसमें 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को नर्सरी से फर्स्ट तक की कक्षाओं में प्रवेश लेने पर आगामी दो साल तक वाहन सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क दी जाएगी। स्वामी ने शुक्रवार को बच्चों के साथ अभिभावकों को प्ले स्कूल के बसंत पंचमी उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूल की सभी कक्षाओं में एयरकंडीशनर लगे हुए है व खेल की विभिन्न सामग्री उपलब्ध है। वहीं स्कूल में प्रशिक्षित स्टाफ व मदर टीचर्स द्वारा नन्हें मुन्नों को खेल खेल में गणित, विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी विषयों के साथ समायोजन सिखाया जाता है। बच्चों के लिए अनेक प्रकार के खेल व प्रतियोगिताओं के आयोजन होते है। जिससे बच्चों के मानसिक व शारीरिक, सामाजिक विकास को सकारात्मक गति देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रयास किए जाते है। स्वामी ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ ही बच्चों को सही विधियों से शिक्षण प्राप्त हो सकता है। प्ले स्कूल का पूरा स्टाफ शुक्रवार को मनाए जाने वाले बसंत पंचमी उत्सव की तैयारियों में जुटा है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक 7014444381 या 9414417321 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़