श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 जनवरी 2026। 2026 के पहले दिन क्षेत्र में एक युवक अकाल मौत का ग्रास बन गया और घटना से परिवार में मातम पसरने के साथ गांव भर में माहौल गमगीन हो गया। गुरूवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ से देशनोक दर्शन के लिए जा रहें चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई। देशनोक में मंदिर से पहले आने वाले गीगासर रोड की गोलाई पर तेज गति कार ने संतुलन खोया और कार पलटने से चालक 21 वर्षीय भैरूं ओझा पुत्र राकेश ओझा निवासी बिग्गा की मौत हो गई। अन्य तीन युवकों को चोटें नहीं आई। युवक को देशनोक सीएचसी से बीकानेर पीबीएम ट्रोमा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। जहां परिजनों की रिपोर्ट के बाद गुरूवार शाम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। शुक्रवार सुबह गांव बिग्गा में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवक के पिता गांव बिग्गा से बाहर कामकाज करते है। युवक एक छोटे भाई व एक छोटी बहन का बड़ा भाई था और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत के साथ घरवालों के अनेक सपने भी खत्म हो गए है। सरपंच जसवीर सारण सहित ग्रामीणों ने घटना पर शोक जताया।