WhatsApp Menu
20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ  |  हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  | 

दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 मार्च 2026। हाइवे पर देर रात करीब 10.30 बजे विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहें दो युवकों की बाइक सामने आ रही बाइक से जा भिड़ी। घटना में दो युवक घायल व दो जने चोटिल हो गए।
गांव लखासर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में दो घायलों व दो चोटिलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना में 24 वर्षीय लीलाधर भार्गव निवासी रूणिया बड़ा बास, 22 वर्षीय विशाल भार्गव निवासी कालूबास तथा 52 वर्षीय हंसराज निवासी बिग्गाबास रामसरा, भैरूं शर्मा निवासी आड़सर बास घायल व चोटिल हुए। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें क्षेत्र के जागरूक युवा मघाराम सुथार व गोविंद सारस्वत मौके पर पहुंचे और तुरंत ही घायलों को संभाल लिया गया। युवाओं ने लखासर टोल प्लाजा एंबुलेंस को सूचना दी और टोल प्लाजा एंबुलेंस में दोनों घायलों सहित चारों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर श्रीडूंगरगढ़ से किसी विवाह समारोह में स्टूडियो का कार्य कर लौट रहें दो युवक थे वहीं दूसरी पर बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ किसी विवाह में शामिल होने आ रहें दो जने सवार थे। सड़क पर एक ट्रक खड़ा था जिसके पास दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आमने सामने भिड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़