WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ अंचल से पढें खास आयोजनों की तीन खबरें:-  |  दो बच्चों सहित महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज, पढें पूरी खबर।  |  22 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

दो बच्चों सहित महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। दो बच्चों सहित एक महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामले की जांच कर रहें एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि गुसाईंसर बड़ा निवासी 24 वर्षीय लिच्छुराम ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च 2026 को उसकी भाभी भंवरीदेवी पत्नी दिवंगत भगवानाराम अपने दो छोटे बच्चों के साथ पीहर जाने का कहकर निकली। वह ना तो अपने पीहर पहुंची और ना ही उसकी तलाश करने पर भी उनके बारे में कोई जानकारी मिल पाई है। परिवादी ने इंदपालसर बड़ा निवासी बीरबल पर शक जताते हुए महिला को बहला फुसला कर बच्चों सहित भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व उसके दो नाबालिग बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़