WhatsApp Menu
स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  |  काश्तकार से हिस्सा पांति को लेकर हुआ विवाद, खेत मालिक के परिवार में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  | 

देश के पहले मिग-21 का शहीद स्थली पर होगा भव्य अनावरण, मंत्री को दिया निमंत्रण, ग्रामीण जुटे तैयारियों में..

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 मार्च 2026। सेना की तकनीकी टीम ने बिग्गाबास रामसरा में रविवार को मिग-21 “बायसन” को जोड़ कर कैमिकल से साफ करते हुए अपना कार्य पूरा कर दिया है।
बायसन पर अब रंग करने व फाउंडेशन बनाकर इसे रखने का कार्य किया जाना शेष है। गांव भर में भारत देश का पहला मिग-21 शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के स्मृति में राउमावि के खेल मैदान में स्थापित किए जाने से गर्व व देशभक्ति का माहौल छाया है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से विचार विमर्श करते हुए मिग 21 का अनावरण करवाने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को निमंत्रण दिया है। निमंत्रण देने राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद लोहामरोड, सार्जेंट जयलाल भांमू, नारायण गिला व शहीद के भाई सीताराम सिहाग ने सोमवार को जयपुर में उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और उन्हें निमंत्रण दिया। समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रथम मिग-21 की स्थापना व अनावरण श्रीडूंगरगढ़ में होने पर शिक्षा मंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। सदस्यों ने बताया कि दिलावर ने बीकानेर शिक्षा अधिकारी को भी फोन पर बातचीत कर कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी है। ग्रामीणों द्वारा आयोजन की रूपरेखा के बारे में तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़