WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

दीवार बनाने को लेकर आपस में भिड़ा परिवार, महिला ने लगाए आरोप, दूसरा मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जुलाई 2025। घर की दीवार का निर्माण करने के मामले में गुसाईंसर बड़ा में एक ही परिवार के बीच हुए आपसी विवाद में दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि 35 वर्षीय बिजू देवी पत्नी मुखराम जाट निवासी गुसाईंसर बड़ा ने अपने पड़ोसी परिवार के मोहनराम पुत्र पन्नाराम, उसका बेटा मालाराम, संतोष पुत्र तुलछाराम, वसुंधरा, पूनम व परमा पुत्रियां तुलछाराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके घर से दक्षिण के पड़ोसी उसपर व उसकी बेटियों पर बुरी नजर रखते है और इसलिए उसने अपने घर की दीवार को ऊंचा करवाना शुरू किया। 11 जुलाई को दिन में करीब 12 बजे आरोपियों ने गालियां देना प्रारंभ कर दिया। जब उसके पति ने मना किया तो आरोपी तैश में आकर उसके घर में ईंटे व पत्थर फैंकने लगे। पीड़िता ने बताया कि हमारी सीमा में 2 फीट जगह आरोपियों के उधर छोड़कर दीवार बना रहें है। फिर भी आरोपी उसे व उसके परिवार को मारने पर उतारू हो गए। मौके पर हल्ला सुनकर अन्य पड़ोसी आ गए व समझाईश की तो आरोपियों ने दीवार बनाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को देने पर आरोपियों ने 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे उसके घर के बाहर खड़े होकर धमकियां दी। पीड़िता ने बताया कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी घर में घुसे और उसकी लज्जा भंग करते हुए सोने की चैन गले से तोड़कर ले गए। पति के साथ हाथापाई की व ससुर छुड़वाने आए तो उन्हें धक्का देकर पटक दिया। परिवादिया ने आरोप लगाए कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के है और दारू व अमल का अवैध धंधा करते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़