WhatsApp Menu
मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  |  20 अप्रैल से सैनिक स्कूल की तैयारी के लिए बच्चों का शुरू होगा विशेष बैच  | 

दयानंद विद्या निकेतन में स्वामी प्रताप पुरी जी ने बच्चों को दी अनुशासन की सीख, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी प्रतापपुरी जी महाराज ने बच्चों को जीवन में अनुशासन का पालन निष्ठापूर्वक करने की सीख दी। स्वामी जी ने कहा कि बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। स्कूल के निदेशक सुभाषचंद्र शास्त्री ने विद्यालय की गतिविधियों की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे है। लगातार चार बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रहें। शास्त्री ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षकों व खेल कोच के साथ विद्यार्थी अनुशासन के साथ उत्तम शिक्षा व संस्कारों की शिक्षा ले रहें है। स्वामीजी ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए श्रेष्ठ विद्यालय बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की कामना की। कार्यक्रम में स्वामीजी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद गुसाईं व पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, नरेला गुरुकुल दिल्ली से सोमवीर शास्त्री, कन्या गुरुकुल आचार्य सविता शास्त्री भी मौजूद रहें। विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई व सभी अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़