WhatsApp Menu
होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  | 

तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को मिला पहला मेडिकल बेड, तातेड परिवार ने शुभीदेवी की पुण्य स्मृति में किया सेवा कार्य

डूंगरगढ़ one 22 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को पहला मेडिकल बेड प्राप्त हुआ। यह बेड श्रद्धा की प्रतिमूर्ति, नेत्रदानी शुभीदेवी धर्मपत्नी स्व. सम्पतमल तातेड़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र राजकुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार व दीपक कुमार तातेड़ द्वारा भेंट किया गया।

मेडिकल बेड परिषद के नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक ने तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल को सौंपा। इस अवसर पर मनोज तातेड़, राखी देवी तातेड़, रतनलाल गंग व ऋषभ तातेड़ मौजूद रहे।

तेरापंथ युवक परिषद ने तातेड़ परिवार का आभार जताया। अशोक झाबक ने बताया कि यह मेडिकल बेड जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे समाज को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़