WhatsApp Menu
60 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को MDMA मामले में जमानत, हत्या आरोपियों की चौथी याचिका फिर खारिज  |  मनाया स्थापना दिवस, पार्टी ध्वज फहराया, नेताओं ने दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा  |  सरकारी स्कूलों में मना रहें उत्सव  |  शानदार परिणाम पर स्कूल में विजयोत्सव: टॉपर्स का साफा पहनाकर सम्मान, गांव में निकली रैली  |  दल बदलने वालों पर वसुंधरा का वार: ‘दिल नहीं बदलते, सिर्फ पार्टी बदलते हैं’  | 

तेजाजी कथा, शोभायात्रा, जागरण व हवन पूजन के होंगे आयोजन, एकत्र होगा समाज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 अप्रैल 2026। बीदासर रोड पर स्थित वीर तेजाजी मंदिर में 10 मई 2026 को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक की जाएगी। 6 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा वीर तेजाजी की पांच दिवसीय कथा प्रारंभ होगी। 8 मई को बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेजाजी धाम सुरसुरा के लिए रवाना होंगे और 9 मई को सुरसुरा धाम से ज्योत लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचंगे। 9 मई को मूर्ति की नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी और इसी दिन भव्य जागरण का आयोजन होगा। 10 मई को सुबह हवन पूजन के साथ विधिवत रूप से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
ये निर्णय सोमवार को महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले मंदिर परिसर में रखी जाट समाज जनों की बैठक में लिए गए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न आयोजनों को लेकर कार्यकर्ताओं को समितियां बनाकर जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की और रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, गोवर्धन खिलेरी, आदूराम जाखड़, प्रभुराम बाना, तुलसीराम गोदारा, लक्ष्मण खिलेरी, कोडाराम भादू, संतोष गोदारा धौलिया, सहीराम सायच, नानूराम नैण, किसनाराम गोदारा, नेताराम गोदारा, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, मूलाराम थोरी, कोडाराम भादू, पेमाराम गोदारा, श्रवण भामूं, रामलाल जाखड़, किशनाराम सारण, चोखाराम ज्याणी, संतोष गोदारा उदरासर, गंगाराम बाना, गोविंदराम बाना, मुन्नीराम बाना, सीताराम सीवंर, नारायण चाहर, सुरजाराम चाहर, रामचंद्र जाखड़, बजरंग बाना, सोहन नैण, हनुमान महिया, हजारी कुंतासर, रेखाराम लुखा, धर्मपाल बांगरवा, सहीराम गोदारा, चेतन जाखड़, श्रीराम जाखड़, दानाराम महिया, भीखराम जाखड़, किशन सिहाग, रेवत दुसाद, लिचू तरड, डूंगर गोदारा, राजेश मंडा ने सक्रियता से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़