श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 दिसम्बर 2025। अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले क्षेत्र के 3 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सोमवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी दौरे पर रहे व गांव मोमासर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व गांव तोलियासर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जगहों पर कार्मिकों की बैठक ली व सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के लिए सजग रहे को कहा। इस दौरान पिंक पखवाड़े की जानकारी देते हुए कम एचबी वाली गर्भवती महिलाओं व धात्रियों को FCM इंजेक्शन लगाए जाने के निर्देश दिए व विभिन्न योजनाओं, एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, जेएसवाई, लाडो प्रोत्साहन, टी.बी. स्क्रीनिंग, आभा आईडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, फॉलोअप व ट्रीटमेंट आदि की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोलियासर पर अनुपस्थित रहे दो कार्मिक लेखा सहायक व सेक्टर हैल्थ सुपर वाइज़र को डॉ. सोनी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।