WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

तनावमुक्त होकर करें परीक्षा की तैयारी, बच्चों ने जानी कलाकारी और समझा इतिहास। सृजन क्लासेज ने करवाया शैक्षणिक भ्रमण।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 जनवरी 2026। इस बार शैक्षिक सत्र जुलाई के बजाए अप्रेल में ही शुरू होगा। इसी लिए बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में ही करवा दी जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए बच्चे तनावमुक्त होकर उत्साह के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकें इस हेतु सृजन क्लासेज द्वारा अपनी कोचिंग के बच्चों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। निदेशक वैशाली मदान ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को तनाव मुक्त रह कर परीक्षा देने एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा दी जाती है। इसी क्रम में बच्चों को सरदारदशहर ले जाया गया, जहां बच्चों ने हैंडीक्राफ्ट म्यूजियम का भ्रमण किया व लकड़ी पर कलाकारी, एंटिक वस्तुओं के माध्यम से इतिहास की जानकारी प्राप्त की। क्लासेज मैनेजर डॉली भंसाली ने बताया कि बच्चों को अध्यात्मिक ऊर्जा देने के लिए उन्हें इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर का भी भ्रमण करवाया गया। जहां उन्होंने बाबा के दर्शन कर मन्नतें मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़