WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

ढाणी से भाई के साथ राखी लेने बाजार आई बहन, दुकान के बाहर से हुई लापता, भाई ने पुलिस से ढूंढ लाने की गुहार लगाई।

युवक ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वे रानी बाजार में एक दुकान पर चांदी के कड़े खरीदने गए थे। दुकान में भीड़ होने के कारण उसकी बहन दुकान के बाहर खड़ी थी। जब वह खरीदारी के बाद बाहर निकला तो उसकी बहन वहां नहीं थी।

परेशान भाई ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने रात भर युवती की तलाश की और शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़