WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

डंपिंग यार्ड का निरीक्षण: गौवंश मौतों पर प्रशासन सख्त, फेंसिंग और निगरानी के निर्देश

डूंगरगढ़ one 6 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका क्षेत्र में डंपिंग यार्ड से गौवंश की असहाय मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देश पर किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम शुभम शर्मा, अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

फेंसिंग और नियमित ड्यूटी के निर्देश
कालू रोड स्थित डंपिंग यार्ड को लेकर अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पूरे क्षेत्र की फेंसिंग कर उसे पूरी तरह कवर किया जाए। साथ ही कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए, ताकि बेसहारा गौवंश और वन्य जीवों का प्रवेश रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान मौके पर ही खुले में पड़े कचरे को भीतर स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया गया।

लगातार होगी मॉनिटरिंग
विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देशानुसार तय किया गया कि डंपिंग यार्ड की निरंतर निगरानी की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालने और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मेडिकल वेस्ट खुले में न डालें
निरीक्षण के समय बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पतालों, लैब और मेडिकल स्टोर संचालकों को खुले में मेडिकल वेस्ट न डालने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने को कहा।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी गौवंश संरक्षण, स्वच्छता और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़