WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  |  श्रीडूंगररगढ़ क्षेत्र से दो खास खबरें पढ़े एक साथ  |  हाईवे पर आग, सैंकड़ों दर्शक, भंयकर धुंआ, कचरा बना जी का जंजाल। देखें भयावह धुएं के फोटो  |  गर्मियों की तैयारी में विभाग कर रहा मेंटेनेंस, बिजली कटौती से आमजन परेशान, कल फिर हजारों घरों में 3 घंटे बत्ती-गुल।  |  माह के अंतिम रविवार को खाटू धाम के लिए दौड़ लगाएगें श्याम प्रेमी, पंजीयन का अंतिम दौर  | 

जेपीएस में मनाया दीपोत्सव, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीयों को भी खूबसूरती से सजाया, जिनमें त्योहार की भावना और रचनात्मकता का अनूठा संगम दिखाई दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर कुंभाराम घिंटाला और मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों को दीपावली के अवसर पर घर की साफ-सफाई में सहयोग करने और अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने त्योहार को प्रदूषण मुक्त मनाने का संदेश देते हुए सभी विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य भी शामिल हुए। स्टाफ सदस्यों ने दीपावली से संबंधित पौराणिक कथाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को इसे खुशी और प्रसन्नता के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें प्रेम और सद्भाव के साथ इसे मनाना चाहिए।

इस अवसर पर संदीप गोदारा, विनोद कुमार, पंकज कुमार, विक्रम सारन, हरीश शर्मा, संदीप सिंह, राकेश, रामप्रताप जाखड़, बजरंग बिसू, सत्यपाल सिंह, भंवरलाल, श्याम भारती, बुद्धराम, शाहबाज़, राजेंद्र, कंचन बाला, रजनी चारण, पायल शर्मा, पायल सैनी, पल्लवी असोपा, रुचिका सोनी, कोमल जैन, चांदनी, सरोज, सुप्रिया शर्मा, मनीषा, कांता, नैना, मोनिका, नीलम, राजबाला सिद्ध, मानवी, गुड्डू, केसर जांगिड़ व समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने मिलकर इस उत्सव को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़