श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 मार्च 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में लगातार मेले की रौनक बढ़ रही है। शुक्रवार को जयपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मेला भ्रमण किया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि मेले भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। मेला दर्शन व भ्रमण से बच्चे स्कूल से बाहर के वातावरण में समायोजन सहित सामाजिकता की सीख लेते है। बच्चों ने उत्साह के साथ झूलों का आनंद लिया और उनकी सुरक्षा के लिए पूरा स्टाफ भी साथ रहा।
मेले में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहें है और विभिन्न प्रकार की खरीददारी का लुफ्त उठा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित इस मेले में अनेकों झूले, खाने-पीने के कैंटीन एवं विभिन्न प्रकार के सजावटी, घरेलू उपयोग की स्टॉल्स लगी है। मेला संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में क्राकरी, रेडिमेट कपड़ों, खिलौनों, स्टेशनरी, किचन आईटम सहित अनेकों घरेलू काम का सामान सही दामों में मिल रहा है। बात दें कि शनिवार को गणगौर व ईद का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। शर्मा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपने परिवार के साथ मेला घुमने का आग्रह करते हुए अपने बच्चों को लोक मनोरंजन से जोड़ने की अपील की है।