श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 फरवरी 2026। आधुनिक युग में पारिवारिक सदस्यों के बीच भी संवेदनाएं दम तोड़ती नजर आने लगी है। पारिवारिक कलह अब थाने कचहरी में पहुंचने लगी है।
गांव रिड़ी निवासी लिछमा देवी पत्नी जगदीश सिद्ध ने अपने जेठ खियांनाथ पुत्र पीथनाथ, जेठानी खिवणी पत्नी खियानाथ व जेठूते काननाथ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। तभी उसके जेठ जेठानी हाथ में लोहे की पाईप और भोला लेकर आए व गंदी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। उसने हाथ बीच में दिया तो हाथ पर चोट आ गई। जेठ उसे बाल पकड़ कर घसीटने लगा, उसके शोर मचाने पर उसका बेटा दिनेश आया और उसे बचाने लगा तो जेठ ने उसे भी पीटा। कुछ देर बाद उसके जेठ का बेटा काननाथ अपने खेत से घर आया तो उसने कहा कि इन दोनों को जान से क्यों नहीं मारने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को दी है।