श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 दिसंबर 2025। राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा 8, 10 व 12 की टॉपर बालिकाओं के लिए दिया जाने वाला पद्माक्षी पुरस्कार 2025 में श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिष्ठित स्कूल जयपुर पब्लिक स्कूल की दो बालिकाओं का चयन हुआ है। जिले में प्रथम स्थान पाने वाली बालिकाओं का इसमें चयन किया जाता है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी सूची में कक्षा 8 के लिए जिले भर से 8 बालिकाओं का चयन किया गया है, इन 8 में श्रीडूंगरगढ़ के जेपीएस स्कूल की दो बालिकाएं पुरस्कार के चयनित हुई है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि बालिका जीत पुत्री विजयपाल भामूं व अंशिका पुत्री रघुवीर सिंह को 2025 का पद्माक्षी पुरस्कार दिया जाएगा। घिंटाला ने बताया कि दोनों बालिकाओं को बसंत पंचमी पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 25-25 हजार रूपए के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। मेधावी छात्राओं को वित्तीय पुरस्कार के माध्यम से आगे भी पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी जाएगी। स्कूल के स्टाफ ने जीत व अंशिका को बधाई देते हुए उनके परिजनों को भी शुभकामनाएं दी है।