जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। रविवार को वैलनेस जिम में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिले भर से 80 से अधिक महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सचिव आशीष ओझा ने बताया की पहली बार पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का तहसील स्तर पर आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में संपन्न हुआ है। बीकानेर, लूणकरणसर, नोखा, और श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर में स्ट्रांग मैन का टाइटल रंजीत मंडल और जूनियर वर्ग में स्ट्रांग मैन का खिताब रामचंद्र जाट ने हासिल किया। वहीं सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन का अवार्ड ममता चांवरिया ने और जूनियर वर्ग में स्ट्रांग वूमेन का खिताब भूमिका सारस्वत ने जीता है। विजेताओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया। ये सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर 4 व 5 अप्रैल को अलवर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय सेना में सेवारत कर्नल संजीव नैण ने युवाओं को जीवन में अनिवार्य रूप से खेलों को शामिल करने की प्रेरणा दी। कर्नल नैण ने खेलों से लीडरशिप क्वालिटी बढ़ने और जीवन में हार जीत का महत्व समझने की बात कही। उन्होंने युवा शक्ति को सैन्य सेवाओं के लिए प्रेरित किया और खेलों के माध्यम से मिलने वाली सर्विसेज के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बद्रीप्रसाद ओझा, सुशील व्यास, विक्रम सिंह चौहान, राकेश व्यास, हंसराज किराडू, सुनील व्यास, भुवनेश व्यास शामिल रहें। वहीं तकनीकी रूप से निर्णायक की भूमिका मुकेश कलवानी, जयशंकर ओझा, अविनाश व्यास व नारायण ओझा ने निभाई। आशीष ओझा ने सभी का आभार जताया।