WhatsApp Menu
सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द  |  नेत्र चिकित्सालय को दानदाता सोमाणी ने दी लाखों की अति-आधुनिक मशीन, मिलेगा मरीजों को लाभ  |  श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत  |  रैली में गूंजे महावीर के जयकारे, झांकियां सजाकर प्रस्तुत की नाटिकाए  |  राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 90% से अधिक अंक हासिल करने वालों के फोटो होंगे प्रकाशित  | 

जयपुर से बीकानेर जाते हुए रास्ते में केवल एक जगह रूके पायलट, की पूर्व विधायक से मुलाकात

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अक्टूबर 2025। सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर से बीकानेर पहुंचे एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी के निधन पर शोक-संवेदना जताते हुए परिजनों से मुलाकात की। पायलट के जयपुर से बीकानेर जाते हुए पूरे रास्ते में केवल एक जगह रूकना और क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया से मुलाकात करना नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे गया है। पायलट अपने काफीले के साथ शेरूणा स्थित होटल तेजा गार्डन में रूके और वहां पूर्व विधायक महिया सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए डूडी को याद किया। इस मौके पर पायलट ने डूडी को सच्चा किसान नेता बताया एवं अपने लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष करने की उनकी खूबी को सराहा। इस दौरान पूर्व विधायक महिया सहित पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, मोहनलाल भादू, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, रामकिशन तर्ड साधासर, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नारायण नाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, किसान नेता मुखराम गोदारा, मामराज गोदारा, सरपंच सनील मलिक, सुनिल मेघवाल, प्रहलाद भामूं मोमासर, राजेश भादू, चांदराम चाहर, संतोष कुमार नैण, शीशपाल गोदारा उदरासर सहित कई स्थानीय नेताओं ने पायटल से चर्चाएं की। पायलट के साथ काफीले में बड़ी संख्या में प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद, विधायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़