WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

जयपुर में रामगोपाल सुथार ने ब्लू पॉटरी वर्कशॉप का किया निरीक्षण, खुद बनाया पॉट

डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंगलवार को जयपुर की प्रसिद्ध Jaipur Blue Pottery Workshop- A Unit of Village Arts का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारीगरों से मुलाकात की और उनकी कार्यशैली, प्रशिक्षण प्रक्रिया व उत्पादन तकनीक को करीब से देखा। सबसे खास पल तब आया जब अध्यक्ष ने खुद चाक पर मिट्टी चढ़ाकर पॉट बनाया और ब्लू पॉटरी की कारीगरी का अनुभव लिया।

उन्होंने कहा कि “ब्लू पॉटरी राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है। इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण में यह भी समझा गया कि आधुनिक तकनीक और नवाचार जोड़कर इस परंपरागत कला के कौशल विकास को और बढ़ावा दिया जा सकता है। अध्यक्ष ने कारीगरों की मेहनत और कला की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़