WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील मुख्यालय पर स्थित महर्षि दयानंद छात्रावास में आगामी 2 अप्रैल को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। किसान नेता पहलवान विजयपाल गोदारा की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन छात्रावास विकास समिति की बैठक में किया गया। अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने बताया कि रविवार को आयोजित बैठक में कई निर्माण कार्यों के लिए भी दानदाताओं ने घोषणाएं की है। विभिन्न दानदाताओं द्वारा छात्रावास में ई-लाइब्रेरी बनाने, बालिका छात्रावास में 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने, 250 मीटर रनिंग ट्रेक बनवाने, छत की मरम्मत करवाने, 1 बालिका के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणाएं की गई। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, मोडाराम तरड़, कोडाराम भादू, ताजाराम गोदारा, रेवन्तराम चौधरी, भंवरलाल खिलेरी, कन्हैयालाल जाखड़, सहिराम सायच, जगदीश ज्याणी, सहिराम आर्य, रामप्रताप ज्याणी, रामलाल जाखड़, गोपाल खिलेरी, केशराराम कड़वासरा, राजपाल गोदारा, हरिराम सहू, रामनिवास भुंवाल, श्योपत डेलू, विकास गोदारा, रामनिवास, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़