WhatsApp Menu
मुख्य बाजार में बस स्टैंड पर मिली सोने की रखड़ी, मालिक की तलाश  |  फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे  |  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  | 

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, चांदी के छत्र और नगदी चुराई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 फरवरी 2026। क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। चोर मंदिरों को अपना निशाना बना रहें है और चांदी के छत्र व नगदी पर हाथ साफ करने की घटनाओं को अंजाम दे रहें है।
इंदपालसर गुंसाईसर में स्थित करणी माता मंदिर में 11 फरवरी 2026 की रात चोरों ने ताले तोड़ डाले। पूजारी योगेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने 60-65 चांदी के छतर और करीब 5 हजार नगदी चोरी कर ली है। 12 की सुबह पूजा करने के लिए मंदिर जाने पर मामले का खुलासा हुआ। परिवादी ने पुलिस से मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने और मंदिर का सामान बरामद करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़