WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

चार गौवंश कुचलने के आरोपी की जमानत खारिज

डूंगरगढ़ one 28 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद की अदालत ने गौवंश कुचलने के मामले में आरोपी साजिद पुत्र हारून निवासी लखनाका, पलवल (हरियाणा) की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजस्थान गौवंशीय पशु अधिनियम 1995 और एमवी एक्ट में प्रकरण दर्ज है।

परिवादी अर्जुन पुत्र करणीदान ने रिपोर्ट दी थी कि 8 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे साजिद ने ट्रक चलाते हुए सेरुणा रोड किनारे बैठे गौवंश को कुचल दिया, जिससे चार गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई।

अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने कोर्ट में कहा कि आरोपी का अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़