WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 मार्च 2026। क्षेत्र के हिंदुत्ववादी संगठनों में दायित्व बदलाव का क्रम जारी है एवं विहिप के बाद अब बजरंग दल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सोमवार को विहिप कार्यालय में विहिप जिला प्रशासन प्रमुख श्याम सुंदर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विहिप प्रखण्ंड अध्यक्ष संतोष बोहरा एवं मंत्री फतेहसिंह जांगीड ने बजरंग दल की कार्यसमिति की घोषणा की। इस घोषणा अनुसार बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक पद पर केके जांगीड, सह संयोजक पवन व्यास, आशीष सेवग, सुरक्षा प्रमुख पद पर चंद्रप्रकाश सोनी, हरिओम नाई को, अखाड़ा प्रमुख पद पर लवली सिंह व कार्तिक नाई को, प्रशिक्षण प्रमुख पद पर आनंद व्यास एवं ओमप्रकाश सिद्ध को व सत्संग प्रमुख पद पर रामकिशन पुरोहित, नवरत्न पारीक को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार नगर कार्यकारिणी में दुर्गेश मारू को संयोजक, श्यामसुंदर ितवाडी, दुर्गेश छंगाणी, करण जाडिवाल को सहसंयोजक,  रूपेश सुथार, दर्शन मोदी को सुरक्षा प्रमुख, राहुल दर्जी, राहुल पारीक को अखाडा प्रमुख, गोविंद भूकर एवं घनश्याम नाई को प्रशिक्षण प्रमुख एवं हरि तावणियां को सत्संग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के दौरान धर्म यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज डागा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी का अभिनंदन करते हुए आगामी 25 मार्च को आयोजित होने वाली धर्मयात्रा में अधिकाधिक सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संयोजन मनीष नौलखा ने किया एवं जयश्रीराम के उदबोधन के साथ बैठक पूर्ण हुई। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़