WhatsApp Menu
रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  |  लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं  |  राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083  |  जेपीएस टॉपर आयुषी ने 97.33% अंक हासिल किए, सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल किए, प्रवेशोत्सव प्रारंभ  |  घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने वाली महिलाओं को मिला उपहार, खातों में दी सब्सिडी।  | 

घुमचक्कर पर नो पार्किंग जॉन में नहीं खड़े होंगे वाहन, जाम लगाने पर होगी कार्रवाई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा क्षेत्र में हाइवे पर व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहें है। हाइवे व सर्विस रोड की इस फॉरलेन पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नौ पार्किंग के साइन बोर्ड लगाए गए है।
लखासर टोल प्लाजा टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर स्थित फोरलेन पर नो पार्किंग के बैनर लगाए। वहीं पुलिस ने वाहन चालकों से समझाईश करते हुए नो पार्किंग जॉन में वाहन खड़े नहीं करने और जाम नहीं लगाने की हिदायत भी दी। टोल प्लाजा मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि इस फॉरलेन पर वाहनों को रोक कर जाम लगाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम के राजेश कुमार व अमित नौटियाल सक्रिय रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़