WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

घर से निकल कर लापता हुई 14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने 200 किलोमीटर दूर 5 घंटो में ढूंढा, पढें पूरी खबर।

बिग्गाबास निवासी सुरेश कुमार ने मंगलवार शाम को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने के कारण, एएसआई सुरेश कुमार और कांस्टेबल बबली की एक टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका ट्रेन से रवाना हुई है और उसके खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचने की संभावना है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तुरंत खाटू के लिए रवाना हुई और मंदिर के पास से बालिका को ढूंढ निकाला।

एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि बालिका को बुधवार सुबह बाल कल्याण समिति, बीकानेर के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस पूछताछ में बालिका ने बताया कि उसे डर था कि उसके माता-पिता उसे खाटू जाने की अनुमति नहीं देंगे, इसलिए वह बिना बताए घर से निकल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़