WhatsApp Menu
सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के नोनिहालों की चमक, हासिल किए 90% से अधिक अंक  |  दयानंद विद्या निकेतन में स्वामी प्रताप पुरी जी ने बच्चों को दी अनुशासन की सीख, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान  |  संत का किया अभिनंदन, गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी का किया सम्मान, गौ-सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन  |  खेल और शिक्षा में अव्वल बना दयानंद विद्या निकेतन, स्वामी प्रताप पुरी ने सराहा  |  क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  | 

घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। देर रात बीदासर रोड पर सालासर फांटे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पांच भाई बहनों की जोड़ी टूट गई और दो भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ ONE में दोनों सगे भाइयों के नाम प्रकाशित नहीं किए गए थे।
गांव कल्याणसर पुराना निवासी जस्सुराम मेघवाल के घर कोहराम मचा है। उनके दो जवान बेटे 17 वर्षीय रामप्रताप व 22 वर्षीय अशोक श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लौट रहें थे। उनकी बाइक और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद रात पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक ही घर के दो चिराग बुझने से ग्रामीणों में गुस्से व नाराजगी का माहौल है। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी के बाहर धरने पर एकत्र हो गए है। ग्रामीण ट्रेक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने पर अड़े है।
प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि ताजुराम नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर नाराजगी जता रहें है। एसआई राजेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए है व कागजी कार्रवाई की तैयारी में जुटे है। वहीं ग्रामीण गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम करवाने की बात कह रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़