WhatsApp Menu
शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  |  शहीद हेतराम गोदारा के गांव में 1 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, मौजिज लोगों ने की अपील।  |  आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला  |  श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं  |  2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन  | 

घर के ताले तोड़कर घुसे चोर, नगदी, गहनों सहित गुल्लक तक ले भागे, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 मार्च 2026। दिन दहाड़े वसुंधरा नगर में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ने नगदी, गहनों सहित घर में रखो गुल्लक तक उठाकर ले गए।
श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच पीड़ित हड़मानाराम पुत्र पेमाराम ब्राह्मण निवासी गणपति नगर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे महावीर प्रसाद का घर वसुंधरा कॉलोनी में है। जहां उसकी पुत्रवधू व पोता जितेंद्र रह रहा था। 26 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे उसकी बहू पोते के साथ जरूरी काम से अपने पीहर तेजरासर गई थी। 27 की सुबह 10.30 बजे से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़े और घर में घुस गए। चोरों ने एक सोने की चेन, 2 भरी का मादलिया, दो अंगूठियां, 15 फुलड़े, 10 नग सोने के घूंघरू, संदूक में रखे 15 हजार, अलमारी रखे 5 हजार और एक गुल्लक में से 8-10 हजार रूपए चोरी कर लिए। शाम करीब 5 बजे उन्हें ताले तोड़ने की सूचना मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच एएसआई देवाराम कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़