WhatsApp Menu
सातलेरा स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉपर्स का हुआ सम्मान  |  लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा का मार्ग परिवर्तन, हुई री-शेड्यूल  |  खरीदशुदा प्लॉट पर कब्जा करने के लिए धमकाने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज  |  क्षेत्र से पढ़ें दो धार्मिक आयोजनों की दो खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज, 10 मई को होगा आयोजन  | 

गाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार, बीकानेर जा रहा परिवार हुआ चोटिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। कुछ देर पहले ही हाइवे पर गांव बेनीसर के निकट एक हादसा हुआ जिसमें एक कार सड़क पर गाय से टकरा गई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गनीमत रही दुर्घटना में बीकानेर जा रहा एक परिवार मामूली चोटिल हुआ है। लखासर टोल प्लाजा एंबुलेंस के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर सभी का प्राथमिक उपचार किया। टोल प्लाजा कार्मिकों ने कार व मृत गाय को सड़क से दूर कर हाइवे पर आवागमन सुचारू करवाया। कार सवार चोटिल मुकेश खत्री ने दूसरी गाड़ी बुलाकर परिवार सहित बीकानेर जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़